ब्रिटेन ने भारत के तीन हजार युवा प्रोफेशनलों को वर्किंग वीजा देने की मंजूरी दी

ब्रिटेन ने भारत के तीन हजार युवा प्रोफेशनलों को वर्किंग वीजा देने की मंजूरी दी

बाली (इंडोनेशिया): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने द्विपक्षीय बैठक की। इंडोनेशिया के बाली में ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने कहा, हम भारत के साथ व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन हमें इन चीजों को ठीक करने की जरूरत है।

ब्रिटेन की सरकार ने अपने यहां काम करने के लिए हर वर्ष भारत के तीन हजार युवा प्रोफेशनलों को वीजा देने की मंजूरी दे दी है। भारत-ब्रिटेन प्रवासन और गतिशील भागीदारी पर पिछले वर्ष बनी सहमति का जिक्र करते हुए ब्रिटेन सरकार ने कहा है कि भारत इस योजना के तहत वीजा प्राप्‍त करने वाला पहला देश है।

Related posts

Leave a Comment