ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया में राष्ट्रपति के सरकारी आवास और सुप्रीमकोर्ट पर पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों द्वारा किये गए हमले के मामले में लगभग पन्द्रह सौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मीडिया की खबरों के अनुसार कल बारह सौ लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि तीन सौ लोग आठ जनवरी को हिरासत में लिये गए थे। न्याय मंत्री फ्लेवियो डिनो ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को लाने वाली चालीस बसों को जब्त कर लिया गया है। कल सुबह ब्राजील में पर्व राष्ट्रपति वोल्सोनारो के समर्थकों के जमावडे को तितर-बितर करने के लिए बडी संख्या में सशस्त्र बलों को लगाया गया था। राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा के शपथ लेने के एक सप्ताह बाद यह विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ है। राष्ट्रपति ने इसे आतंकी गतिविधि बताते हुए आलोचना की और कहा कि दोषियों को दंडित किया जाएगा।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...