बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्‍तीफा दिया

बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्‍तीफा दिया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पद से इस्‍तीफा देने का फैसला किया है। उन्‍होंने कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में अपने इस्‍तीफे की घोषणा की। सरकार के कई विवादों से घिरे होने के बाद उनके निकट सहयोगियों ने उनका साथ छोड़ दिया था। बोरिस जॉनसन ने कहा कि कंजर्वेटिव पार्टी के उनका उत्‍तराधिकारी चुनने तक वे प्रधानमंत्री के रूप में काम करते रहेंगे।

बोरिस जॉनसन के इस्‍तीफे के बाद कंजर्वेटिव पार्टी में नेतृत्‍व संघर्ष शुरू हो गया है। कई सांसद प्रधानमंत्री पद की दौड़ में आने का प्रयास कर रहे हैं।

भारत ने कहा है कि बोरिस जॉनसन के इस्‍तीफे से दोनों देशों के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कहा कि ब्रिटेन एक महत्‍वपूर्ण कार्यनीतिक साझेदार है, वहां के प्रधानमंत्री का त्याग पत्र आंतरिक मामला है और भारत इसपर बारीकी से नजर रख रहा है।

Related posts

Leave a Comment