पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणॉय आज दुबई बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगे।
पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु का सामना चीनी खिलाड़ी हान यूवे से होगा। पुरूष सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत का मुकाबला जापान के कोदाई नाराओका से होगा।
एचएस प्रणॉय इंडोनेशिया के चिको ऑरा द्वी वार्डोयो से खेलेंगे। प्रणॉय ने म्यांमार के फोन प्याए नाइंग को हराया। पुरुष डब्लस में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी दक्षिण कोरिया के जिन योंग और ना सुंग सेंग की जोड़ी से खेलेंगी।