भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 11 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओपी धनखड़ को दिल्ली का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी सांसद डॉ दिनेश शर्मा महाराष्ट्र के प्रभारी होंगे और विधायक अभय पाटिल को तेलंगाना का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी विधायक संजीव चौरसिया और पार्टी नेता रमेश बिधूड़ी और संजय भाटिया को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है। पार्टी विधायक नितिन नवीन छत्तीसगढ़ के प्रभारी होंगे, पार्टी नेता नलिन कोहली को नागालैंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है कैप्टन अभिमन्यु को असम का प्रभारी बनाया गया है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...