बीजेपी ने पार्टी के दो सांसदों द्वारा सर्वोच्‍च न्‍यायालय पर की गई टिप्पणियों को खारिज किया

बीजेपी ने पार्टी के दो सांसदों द्वारा सर्वोच्‍च न्‍यायालय पर की गई टिप्पणियों को खारिज किया

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय और भारत के मुख्य न्यायाधीश के संबंध में, पार्टी सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा की टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं हैं। पार्टी ने दोनों सांसदों को ऐसी टिप्पणी से बचने की सलाह भी दी है। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ये निजी बयान हैं और इन बयानों से पार्टी का कोई संबंध नहीं है।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि पार्टी ने सदैव न्यायपालिका का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि देश की अदालतें लोकतंत्र का अभिन्न अंग हैं और संविधान की सुरक्षा का एक मजबूत स्तंभ हैं।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा का न्यायपालिका एवं देश के चीफ जस्टिस पर दिए गए बयान से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना–देना नहीं है। यह इनका व्यक्तिगत बयान है, लेकिन भाजपा ऐसे बयानों से न तो कोई इत्तेफाक रखती है और न ही कभी भी ऐसे बयानों का समर्थन करती है। भाजपा इन बयान…

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) April 19, 2025

Related posts

Leave a Comment