भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कश्मीर और पाकिस्तान पर पंजाब के कांग्रेसी नेताओं की टिप्पणियों की आलोचना की है। एक टवीट में जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेतृत्व से कहा है कि वे स्पष्ट करें कि वे इस वक्तव्य का समर्थन करते हैं या नहीं? उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस की चुप्पी को ऐसे आपत्तिजनक वक्तव्यों पर उसका समर्थन माना जाएगा।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर को लेकर पंजाब के कांग्रेसी नेताओं ने जो टिप्पणी की है वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ये वे नेता हैं जिन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और हाईकमान का संरक्षण मिला हुआ है। जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के बार-बार दिए जाने वाले गैर-जिम्मेदाराना बयानों से राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है।