बीजू जनता दल नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विभिन्न विपक्षी दलों द्वारा लाये जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करेगी। बीजू जनता दल ने दिल्ली सेवा अध्यादेश की जगह लेने वाले विधेयक का समर्थन करने का भी फैसला किया है। बीजू जनता दल के फैसले से केंद्र की मोदी सरकार को राज्यसभा में बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचने में मदद मिलेगी, जहां भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पास अपने दम पर पूर्ण बहुमत नहीं है। राज्यसभा में बीजू जनता दल के नौ सांसद हैं। मणिपुर मुद्दे पर कुछ विपक्षी दल मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई हैं। विपक्षी दल संसद में मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग कर रहे हैं।
बीजू जनता दल NDA सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा लाये जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करेगी