बिहार में नालंदा जिले में कुल भदारी गांव में एक बोरवेल में फंसे चार वर्षीय बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया है। छह घंटे से अधिक चले बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल- एस डी आर एफ की टीम ने समन्वय के साथ मिलकर काम किया और बच्चे की जान बचाने में सफलता हासिल की। बाद में उसे सुरक्षित निकालने के बाद जिला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित एक अस्पताल ले जाया गया। आज सुबह खेलते समय शुभम कुमार गहरे बोरवेल में गिर गया था और 50 फुट की गहराई के पास फंसा हुआ था। अभियान के दौरान बचाव टीम ने उसे पाइपलाइन के जरिये ऑक्सीजन पहुंचाई और विशेष सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से बच्चे की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...