बिहार में सीतामढ़ी जिले में जहरीली शराब पीने से बाजपट्टी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के छह लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में सभी लोग सोममनी टोला, किशोरी नरहा और महुआईन गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि चार शवों को परिवार वालों ने पोस्टमार्टम से पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया जबकि दो का पोस्ट मार्टम कराया गया है। जांच में पता चला है कि सभी ने शराब तस्करों के यहां शराब पी थी। इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में गिरफ्तार राजनंदन सहनी शराब तस्करी के मामले में ही पिछले दिनों जेल से जमानत पर छूटा था। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि इस मामले लापरवाही बरतने पर सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार गुप्ता और स्थानीय चौकीदार राम इकबाल राय को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अन्य दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...