बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी आगामी लोक सभा चुनावों में अकेले ही मैदान में उतरेगी। आज अपने जन्मदिन के मौके पर लखनऊ में पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी इस साल अप्रैल-मई में होने वाले लोक सभा चुनाव के लिए किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के बाद की स्थिति का आकलन करने के बाद किसी दल से जुडने का निर्णय लेगी। उन्होंने अपने राजनीति से संन्यास लेने के बारे में मीडिया के एक वर्ग में आई खबरों का स्पष्ट रूप से खंडन किया। बहुजन समाज पार्टी ने 2019 में हुए पिछले लोक सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लडा था।
Related posts
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...