फीफा विश्वकप फुटबाल के पहले सेमीफाइनल में आज देर रात अर्जेंटीना का मुकाबला क्रोएशिया से

कतर में फीफा फुटबॉल विश्‍व कप के पहले सेमीफाइनल में आज देर रात साढ़े बारह बजे अर्जेंटीना का मुकाबला क्रोएशिया से होगा।

लियोनल मेसी की अगुआई में अर्जेंटीना क्रोएशिया के मजबूत डिफेंस को तोड़कर विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं लुका मॉड्रिच की अगुवाई में क्रोएशिया पहला विश्व खिताब जीतने के लिए ब्राजील के नेमार के बाद अब मेसी के सपने को तोड़ना चाहेंगी। मिडफील्डर लुका मॉड्रिच की अगुआई में पिछली बार की उपविजेता क्रोएशिया का डिफेंस काफी मजबूत है। वहीं स्टार स्ट्राइकर मेसी की अगुआई में अर्जेंटीना का आक्रमण बेहतरीन है। मेसी ने अर्जेंटीना को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। वो टीम की अगुवाई उसी तरह कर रहे हैं। जिस तरह डिएगो माराडोना ने 1986 में अर्जेंटीना को वर्ल्‍डकप जिताने के दौरान की थी। इस बीच, फुटबॉल प्रेमियों को नेमार और रोनाल्डो के बाहर होने के बाद अब मेसी से खिताबी जीत के साथ विदाई लेने की उम्मीदे हैं।

Related posts

Leave a Comment