कतर में फीफा फुटबाल विश्व कप के ग्रुप बी में इंग्लैंड और अमरीका के बीच मैच गोल रहित ड्रॉ रहा, जबकि ईरान ने वेल्स को दो-शून्य से हराया। ग्रुप ए में नीदरलैंड और इक्वाडोर के बीच मैच एक-एक गोल से ड्रॉ रहा, वहीं मेज़बान क़तर, सेनेगल से एक के मुकाबले तीन गोल से हारकर विश्व कप से बाहर हो गया।
आज ग्रुप डी में दोपहर साढ़े तीन बजे ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला ट्यूनीशिया से और रात साढ़े नौ बजे फ्रांस का सामना डेनमार्क से होगा। ग्रुप सी में शाम साढ़े छह बजे सऊदी अरब का मुकाबला पोलैंड से और देर रात साढ़े बारह बजे अर्जेंटीना और मैक्सिको आमने-सामने होंगे।