रेटिंग एजेंसी फिच ने कहा है कि भारत अगले कुछ वर्षों में भी सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना रहेगा। फिच ने भारत की दीर्घावधि वित्तीय- मुद्रा-इश्युवर डिफाल्ट रेटिंग बीबीबी पर स्थिर रखी है।
फिच में मार्च 2024 में समाप्त हो रहे वित्त वर्ष के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 6 दशमलव 9 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया है। पिछले वर्ष मई में फिच ने भारत की वृद्धि दर छह प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया था।
वित्त वर्ष 2024-25 में सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर साढ़े छह प्रतिशत रहने का अनुमान है। फिच के अनुसार निवेश के आर्थिक वृद्धि के लिए मुख्य निर्धारक बना रहने की संभावना है।