फलस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद शतयेह ने वेस्ट बैंक में बढती हिंसा और गजा में युद्ध के कारण अपने इस्तीफे की घोषणा की है। उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब फलस्तीन के ऊपर इस्रायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अपने शासन और व्यवस्था को सुधारने के लिए संयुक्त राज्य अमरीका का दबाव है। फलस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास को अपना इस्तीफा सौंपते हुए प्रधानमंत्री सतयेह ने कई कारण बताये। इनमें वेस्ट बैंक और येरूशलम में बढता तनाव, गजा पट्टी में युद्ध, नरसंहार और भुखमरी शामिल हैं। गजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सात अक्टूबर से अब तक इस्रायली सैन्य कारवाई में 29 हजार सात सौ 82 फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं और सत्तर हजार 43 लोग घायल हुए हैं।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...