फर्जीवाड़ा से बचने के लिए सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसानों का चेहरा और आधार पहचान आधारित eKYC शुरू की

फर्जीवाड़ा से बचने के लिए सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसानों का चेहरा और आधार पहचान आधारित eKYC शुरू की

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किसानों का चेहरा और आधार पहचान आधारित ई-के-वाई-सी शुरू की है। आज लोकसभा में प्रश्नकाल में पूरक प्रश्‍न के जवाब में कृषि और किसान कल्‍याण राज्‍य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत धनराशि हासिल करने के लिए अनेक फर्जी प्रविष्टियां प्राप्‍त हुई हैं। उन्‍होंने कहा कि किसानों को प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण में पारदर्शिता और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए 13वां प्रधानमंत्री किसान कोष जारी करने के बाद नया ई-के-वाई-सी शुरू किया गया है। शोभा करंदलाजे ने कहा कि इसकी प्रक्रिया बहुत सरल है और इसे एक मोबाइल एप के जरिये भी पूरा किया जा सकता है।

सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत 11 करोड़ से ज्‍यादा किसानों के लिए 2 लाख 60 हजार करोड़ से अधिक रूपये जारी किये हैं। इस योजना में हर वर्ष 6,000 रूपये किसानों के बैंक खातों में अंतरित किये जाते हैं। ये राशि 2-2 हजार रूपये की तीन बराबर किस्तों में भेजी जाती है। प्रधानमंत्री किसान योजना देशभर में कृषि योग्य भूमि रखने वाले किसान परिवारों को वित्तीय मदद देने के लिए शुरू की गई थी।

Related posts

Leave a Comment