देश में आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में पिछले वर्ष जून की तुलना में इस साल जून में अस्थायी रूप से 8.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वर्ष जून में इस्पात, कोयला, सीमेंट, रिफाइनरी उत्पाद, प्राकृतिक गैस, उर्वरक और बिजली का उत्पादन पिछले वर्ष इसी अवधि के मुकाबले बढ़ा है।
आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली उत्पादन के संयुक्त और व्यक्तिगत प्रदर्शन का मूल्यांकन होता है। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 40.27 प्रतिशत हिस्सा इन आठ प्रमुख उद्योगों का है।
मार्च 2023 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर को 3.6 प्रतिशत से संशोधित कर 4.2 प्रतिशत कर दिया गया है।
अप्रैल से जून, 2023-24 की तिमाही के दौरान आठ प्रमुख उद्योगों की संचयी वृद्धि दर अस्थायी रूप से 5.8 प्रतिशत आंकी गई है।