प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक अप्रैल, 2023 को भोपाल का दौरा करेंगे। सैन्य कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन 30 मार्च से एक अप्रैल, 2023 तक आयोजित किया जायेगा। सम्मेलन की विषयवस्तु ‘रेडी, रीसर्जन्ट, रेलेवेंट’ है। सम्मेलन के दौरान सशस्त्र बलों की युद्धभूमि की संयुक्त तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। सशस्त्र बलों की तैयारी और ‘आत्मनिर्भरता’ प्राप्त करने की दिशा में रक्षा इकोसिस्टम की प्रगति की भी समीक्षा की जायेगी।
सम्मेलन में तीनों सशस्त्र बलों के कमांडर और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। थलसैनिकों, नौसैनिकों और वायुसैनिकों के साथ समावेशी और अनौपचारिक बातचीत भी होगी। ये सभी चर्चाओं में योगदान करेंगे।