जापान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हिरोशिमा नाम सुनते ही आज भी दुनिया कांप जाती है। जी7 समिट की इस यात्रा में मुझे सबसे पहले पूज्य महात्मा गांधी की प्रतीमा का अनावरण का सौभाग्य मिला है। आज विश्व जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद की लड़ाई से जूझ रहा है। पूज्य बापू के आदर्श जलवायु परिवर्तन के साथ जो लड़ाई है उसे जीतने का उत्तम से उत्तम मार्ग है। उनकी जीवन शैली प्रकृति के प्रति सम्मान, समन्वय और समर्पन का उत्तम उदाहरण रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा, बुद्ध और गांधी की धरती जिसने विश्व को शांति का संदेश दिया और जापान जो भगवान बुद्ध के विचारों से पल्लवित, पोषित है, वहां पूज्य बापू की प्रतीमा अहिंसा और करुणा के उन विचारों को आगे ले जाने में बहुत बड़ी प्रेरणा बनेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।