प्रधानमंत्री मोदी ने फुमियो किशिदा को जापान का नया प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने फुमियो किशिदा को जापान का नया प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फुमियो किशिदा को जापान का नया प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। एक संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे नये प्रधानमंत्री के साथ काम करने के इच्‍छुक हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि दोनों नेता क्षेत्र में विशेष रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी को मजबूत बनाने और शांति तथा खुशहाली को आगे बढाने की दिशा में काम करते रहेंगे।

जापान की संसद ने पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा को प्रधानमंत्री चुन लिया है। वे देश के सौवें प्रधानमंत्री होंगे। संसद के दोनों सदनों में कराये गये मतदान में सत्तारूढ़ दल लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्‍मीदवार किशिदा ने विपक्षी संवैधानिक डेमोक्रेटिक पार्टी के युकिओ एडानो पर आसानी से जीत हासिल कर ली। फुमियो किशिदा को निचले सदन में 311 मत मिले, जो बहुमत से 80 अधिक है। उच्च सदन में उन्‍हें 141 मत मिले, जो बहुमत से 20 अधिक थे। फुमियो किशिदा मंत्रिमंडल को आज शपथ दिलाई जाएगी। वे प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा का स्‍थान लेंगे।

Related posts

Leave a Comment