प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों को स्मृति चिन्हों की नीलामी में भाग लेने के लिए प्रेरित किया

प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों को स्मृति चिन्हों की नीलामी में भाग लेने के लिए प्रेरित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उन्‍हें प्राप्त स्मृति चिन्हों की नीलामी में नागरिकों के शामिल होने और बोली लगाकर उन्हें जीतने के लिए प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि इससे प्राप्त धनराशि नमामि गंगे को समर्पित की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

“पिछले कुछ वर्षों में मुझे प्राप्‍त स्मृति चिन्हों की नीलामी को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से मैं वास्तव में बहुत उत्साहित हूं। जैसा कि आप जानते हैं, यह आय नमामि गंगे को समर्पित है। मैं सभी को इसमें भाग लेने और मुझे प्राप्त कुछ स्मृति चिन्हों के लिए अपनी बोली लगाने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। pmmementos.gov.in/#/’

Related posts

Leave a Comment