प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिले जनादेश के लिए दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिले जनादेश के लिए दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनादेश के लिए दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी को मिले इस शानदार और ऐतिहासिक जनादेश के लिए वे दिल्लीवासियों के प्रति आभार व्‍यक्‍त करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भाजपा की गारंटी है कि पार्टी दिल्ली के विकास, जन-जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने और यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की प्रमुख भूमिका हो।

जनशक्ति सर्वोपरि!

विकास जीता, सुशासन जीता।

दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को @BJP4India को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।

दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम…

— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव की जीत में पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, उन्हें पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं पर गर्व है, जिन्होंने कड़े परिश्रम किया और उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और भी अधिक दृढ़ता से काम करेगी और दिल्ली के लोगों की सेवा करेगी।

Related posts

Leave a Comment