प्रधानमंत्री मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन के साथ बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने विभिन्‍न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और प्रगाढ करने के तरीकों पर चर्चा की। बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री का आज शाम रूस, उज्बेकिस्तान और ईरान के साथ होने वाली द्विपक्षीय बैठकों में भी भाग लेने का कार्यक्रम है। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली बैठक में रक्षा सहयोग और सैन्य आपूर्ति पर विचार-विमर्श होने की संभावना है। दोनों नेताओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे, मध्य एशियाई देशों के साथ द्विपक्षीय व्यापार, संयुक्त राष्ट्र और जी-20 देशों के बीच सहयोग, सामरिक स्थिरता और भारत-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा करने की उम्मीद है।

Related posts

Leave a Comment