प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2022 में घुड़सवारी ड्रेसेज टीम स्पर्धा में 41 साल बाद स्वर्ण पदक जीतने के लिए हृदय छेदा, अनुष अग्रवाल, सुदीप्ति हजेला और दिव्यकृत सिंह को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया: “यह अत्यंत गर्व की बात है कि कई दशकों के बाद, हमारी घुड़सवारी ड्रेसेज टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है!
हृदय छेदा, अनुष अग्रवाल, सुदीप्ति हजेला और दिव्यकृत सिंह ने अद्वितीय कौशल, टीम वर्क का प्रदर्शन किया है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमारे देश को सम्मान दिलाया है।
मैं इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए टीम को हार्दिक बधाई देता हूं।”