प्रधानमंत्री मोदी ने असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। पीएम ने महिला वन रक्षकों की टीम वन दुर्गा से भी बातचीत की, जो संरक्षण प्रयासों में सबसे आगे हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है। पार्क में हाथी, जंगली भैंस, दलदली हिरण और बाघ भी पाए जाते हैं।

प्रधानमंत्री मुगलों को पराजित करने वाले असम के अहोम साम्राज्य की शाही सेना के प्रसिद्ध जनरल लाचित बोरफुकन की 84 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस परियोजना में लाचित और ताई-अहोम संग्रहालय और 500 बैठने की क्षमता वाले सभागार का निर्माण भी शामिल था। यह परियोजना लाचित बोरफुकन की वीरता का उत्सव मनाने और उनके बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक प्रयास है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

जोरहाट में सार्वजनिक कार्यक्रम में, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य, तेल और गैस, रेल तथा आवास क्षेत्रों को सुदृढ़ बनाने वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

Related posts

Leave a Comment