प्रधानमंत्री मोदी ने 15-18 साल के आयु वर्ग के 2 करोड़ बच्चों का टीकाकरण होने की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी लोगों से टीकाकरण की तेज गति को बनाए रखने का अनुरोध किया है और इसके साथ ही सभी लोगों से कोविड उपयुक्त प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के एक ट्वीट का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा: ‘‘ बहुत बढ़िया! शाबाश मेरे युवा मित्रगण। आइए, हम सभी इस तेज गति को बनाए रखें। सभी लोगों से कोविड-19 संबंधी समस्‍त प्रोटोकॉल का पालन करने और यदि आपने अब तक टीका नहीं लगाया है, तो टीकाकरण कराने का अनुरोध करता हूं।’’

Related posts

Leave a Comment