प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। देशभर से विकसति भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी कार्यक्रम से जुडेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर लाभार्थियों को संबोधित करेंगे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी देने के लिए देशभर में आयोजित की जा रही है। इस यात्रा के जरिए सरकार सुनिश्चित कर रही है कि समयबद्ध तरीके से इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे। पिछले वर्ष 15 नवंबर को इस यात्रा की शुरूआत के बाद से प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग भागों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से नियमित बातचीत कर रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को पीएम-उज्ज्वला योजना, पीएम-आयुष्मान भारत और पीएम-आवास योजना जैसी केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें इनका लाभ पहुंचाना है।
