प्रधानमंत्री ने लुधियाना में गैस रिसाव से हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया; मृतकों और घायल लोगों के लिए अनुग्रह राशि की भी घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लुधियाना में गैस रिसाव के कारण हुई त्रासदी पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों और घायल लोगों के लिए अनुग्रह राशि की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया: “लुधियाना में गैस रिसाव के कारण हुई त्रासदी पर दुख व्यक्त करते हुए, पीएम @narendramodi ने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रत्येक घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

पंजाब के लुधियाना जिले के ग्‍यासपुरा में कल गैस रिसाव से 11 लोगों की मृत्‍यु हो गई और कई अन्‍य बीमार हो गए। सभी पीडित उत्‍तर प्रदेश और बिहार से हैं। दुर्घटना की मजिस्‍ट्रेट जांच के आदेश दिये गये हैं और अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

राज्‍य सरकार ने प्रत्‍येक मृतक के परिवार को दो लाख रूपये देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से पीड़ित लोगों को 50-50 हजार रूपये दिए जाएंगे। सभी का मुफ्त इलाज किया जाएगा। राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ० बलबीर सिंह ने कहा कि इस त्रासदी के लिए जिम्‍मेदार लोगों पर कडी कार्रवाई होगी।

Related posts

Leave a Comment