प्रधानमंत्री ने राजस्थान के दौसा में 18,100 करोड़ रुपए से अधिक की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के दौसा में 18,100 करोड़ रुपए से अधिक की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड का उद्घाटन किया।

राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के दौसा में 18,100 करोड़ रुपए से अधिक की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौसा में राष्ट्रीय सड़क परियोजना प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कहा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, ये राजस्थान की, देश की प्रगति के दो मजबूत स्तंभ बनने वाले हैं। ये परियोजनाएं आने वाले समय में राजस्थान सहित इस पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाले हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जब ऐसी आधुनिक सड़कें बनती हैं, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेट्रो बनते हैं तो देश की प्रगति होती है। बीते 9 वर्षों से केंद्र सरकार भी निरंतर इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत बड़ा निवेश कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाला निवेश, उससे भी अधिक निवेश को आकर्षित करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा, इस साल के बजट में हमने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। यह राशि 2014 में प्रावधानित राशि का पांच गुना है। इस निवेश से राजस्थान को काफी फायदा होने वाला है।

केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, आज देश और राजस्थान के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है।2014 में जब हमारी सरकार आई थी तब प्रधानमंत्री से हमे देश के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर की अनेक योजनाओं की प्रेरणा मिली। पहली योजना भारत माला दूसरी योजना सागर माला और तीसरी योजना पर्वत माला थी।

Related posts

Leave a Comment