वैश्विक निवेशक सम्मेलन आज से इंदौर में शुरू हो रहा है। यह दो दिन चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और गयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।
ग्लोबल इनवेस्टर सबमिट का विषय मध्यप्रदेश भविष्य के लिए तैयार राज्य है। इस सबमिट में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया है और यह आयोजन पूरी तरह से कार्बन न्यूट्रल और जीरो बेस पर आधारित है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्लोबल इनवेस्टर सबमिट की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य राज्य की नीतियों को बढ़ावा देना, उद्योग अनुकूल नितियां बनाने के लिए औद्योगिक संगठनों के साथ परामर्श कर निवेशक फ्रेंडली वातावरण बनाना, सहयोग के अवसर निर्यात क्षमता को बढ़ावा देना है। ग्लोबल इनवेस्टर सबमिट में 65 से अधिक देशों के प्रतिनिधि मंडल भाग ले रहे हैं। वहीं अंतर्राष्ट्रीय मंडप में नौ भागीदार देश और 14 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन अपने देशों के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करेंगे। देश के पांच सौ से अधिक प्रमुख उद्योगपति भी इस सम्मेलन भी शामिल होंगे। ग्लोबल इनवेस्टर सबमिट में विभिन्न विषयों पर 19 सत्र होंगे।