प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी दिवस पर लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी दिवस पर लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंदी दिवस पर लोगों को बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा; “हिन्दी ने विश्वभर में भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है। इसकी सरलता, सहजता और संवेदनशीलता हमेशा आकर्षित करती है। हिन्दी दिवस पर मैं उन सभी लोगों का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने इसे समृद्ध और सशक्त बनाने में अपना अथक योगदान दिया है।”

आज हिंदी दिवस है। आज ही के दिन 1949 में संविधान सभा ने देवनागरी लिपि को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में लागू किया था। हिन्दी दिवस देश में हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। हिन्दी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भारत की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी है। हिन्दी दिवस को पूरे एक सप्ताह तक मनाया जाता है, जिसे हिन्दी पखवाड़ा के नाम से जानते हैं।

Related posts

Leave a Comment