प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फार्मास्युटिकल सेक्टर के पहले ग्लोबल इनोवेशन समिट का उद्घाटन किया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फार्मास्युटिकल सेक्टर के पहले ग्लोबल इनोवेशन समिट का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र द्वारा अर्जित वैश्विक विश्वास के कारण भारत को दुनिया का फार्मेसी कहा जाने लगा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमने इस साल लगभग 100 देशों को कोविड वैक्सीन की 65 मिलियन से ज़्यादा डोज़ निर्यात की है। आने वाले दिनों में हम जैसे-जैसे अपनी वैक्सीन उत्पादन क्षमता को बढ़ाएंगे, इस संदर्भ में हम और भी बहुत कुछ करेंगे।

Related posts

Leave a Comment