प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ दोपहर के भोजन के समय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ दोपहर के भोजन के समय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ दोपहर के भोजन के समय बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई अहम विषयों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ दोपहर के भोजन के समय एक बहुत ही सार्थक बैठक हुई। हमने कई विषयों पर चर्चा की। हम यह सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं कि भारत-फ्रांस संबंध प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएं।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा, “मैं PM मोदी को धन्यवाद देता हूं। भारत ने जी-20 की अध्यक्षता के दौरान एकता और शांति का संदेश देने की पूरी कोशिश की, जबकि रूस अभी भी यूक्रेन पर अपनी आक्रामकता जारी रखे हुए है।”

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा, “हम वैश्विक शासन-विधि में गहन सुधार का समर्थन करते हैं। सुरक्षा परिषद के साथ-साथ विश्व बैंक और IMF को भी जनसांख्यिकी और अर्थव्यवस्था के संदर्भ में आज की वास्तविकता को प्रतिबिंबित करना होगा।”

Related posts

Leave a Comment