पोलैंड, चेक रिपब्लिक और स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री, रूसी सेना की बमबारी के बीच कल राजधानी कीव पहुंचे

पोलैंड, चेक रिपब्लिक और स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री, रूसी सेना की बमबारी के बीच कल राजधानी कीव पहुंचे

यूक्रेन के प्रति समर्थन जताते हुए पोलैंड, चेक गणराज्य और स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री, रूसी सेना की बमबारी के बीच कल राजधानी कीव पहुंचे।

पोलैंड के प्रधानमंत्री मात्‍यूज मोराविएस्की ने कहा कि वे उप प्रधान मंत्री यारोस्लाव काज़िनस्की और चेक तथा स्लोवेनियाई नेता के साथ कीव पहुंचे थे। उन्‍होंने कहा कि संकटग्रस्त कीव में इतिहास रचा जा रहा है और यहां अत्याचार का सामना कर स्‍वाधीनता के लिए संघर्ष जारी है।

पोलैंड के नेता, चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेत्रे फियाला और स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री यानेज़ यानसा ने कहा कि वे यूरोपीय संघ के अभियान पर हैं। यानेज़ यानसा ने कहा कि उनकी यात्रा एक संदेश है कि यूक्रेन एक यूरोपीय देश है जो एक दिन यूरोपीय संघ में शामिल होगा।

Related posts

Leave a Comment