कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की कृष्णाराजपुरा मेट्रो लाइन के लिए व्हाइटफील्ड (कडुगोडी) का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने बेंगलुरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। लगभग 4250 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, इस मेट्रो लाइन के उद्घाटन से बेंगलुरु में यात्रियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित, तेज और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे आवागमन में और आसानी होगी तथा शहर में यातायात की भीड़ कम होगी।
पीएम मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की कृष्णाराजपुरा मेट्रो लाइन के लिए व्हाइटफील्ड (कडुगोडी) का उद्घाटन किया