प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अंतिम छोर तक रहने वाले व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए सरकार अंत्योदय’ के दृष्टिकोण पर मिशन मोड से काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से दूसरी संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस को संबोधित करते हुए यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी समावेश और प्रगति को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम-स्वामित्व योजना इस बात का उदाहरण है कि डिजिटलीकरण से लोगों को क्या लाभ होता है। प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से संकट के समय एक-दूसरे की मदद करने की आवश्यकता पर बल दिया है। दूसरी संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस 14 अक्टूबर तक हैदराबाद में आयोजित की जा रही है। इस वर्ष का विषय है “गांव को विश्व के साथ जोड़ना: कोई भी पीछे नहीं रहना चाहिए”।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...