पाकिस्तान में शुक्रवार को हुए बम हमलों में 59 लोग मारे गए है और 70 घायल हुए है। ये बम विस्फोट उस समय किए गए जब ईद-ए-मिलादुन-नबी के मौके पर बडी संख्या में लोग एकत्र थे। पहला विस्फोट बलूचिस्तान सूबे के मस्तुंग इलाके में हुआ। इसके तुरंत बाद दूसरा विस्फोट खैबर पख्तूनख्वा सूबे के हांगू में एक मस्जिद के निकट हुआ। बलूचिस्तान के गृहमंत्री जुबैर जमाली ने विस्फोट में लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। यह मस्जिद दोआबा पुलिस थाने के भीतरी परिसर में है और मुख्य रूप से यहां पुलिस कर्मियों का आना-जाना होता है। पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया, जबकि दूसरे ने मस्जिद के निकट विस्फोट से खुद को उडा लिया। यह क्षेत्र पाकिस्तानी तालिबानी उग्रवाद और आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की धमकियों की गिरफ्त में रहा है। हालांकि तालिबान की पाकिस्तानी शाखा- तहरीके तालिबान पाकिस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने से इंकार किया है।
Related posts
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...