पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रामनवमी जुलूस के दौरान हमले के आरोप में सोलह लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने जांच के दौरान सामने आए सबूतों और जब्त की गई वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की है। यह घटना पिछले वर्ष 30 मार्च को पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में जुलूस के दौरान हुई थी। गिरफ्तार लोगों पर जुलूस में भाग लेने वाले विशेष समुदाय के सदस्यों पर हमले का आरोप है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी मामले में आगे की जांच जारी रखे हुए हैं।
पश्चिम बंगाल में NIA ने रामनवमी जुलूस के दौरान हमले के आरोप में सोलह लोगों को गिरफ्तार किया