न्यायिक व्यवस्था में बड़े बदलाव की योजना के विरोध में इजरायल में प्रदर्शन

न्यायिक व्यवस्था में बड़े बदलाव की योजना के विरोध में इजरायल में प्रदर्शन

इस्राइल में न्यायिक व्यवस्था में बड़े बदलाव की प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू की योजना के विरोध में हजारों लोगों ने राजधानी तेल अवीव और अन्य शहरों में प्रदर्शन किये हैं। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस महीने की 27 तारीख को कहा था कि बातचीत के जरिए सहमति बनने तक सरकार नई योजना पर आगे नहीं बढ़ेगी। इसके बावजूद, देश में साप्ताहिक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

नेतन्याहू सरकार उच्चतम न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में कटौती करना चाहती है और न्यायाधीशों की नियुक्ति में सरकार के अधिकारों को बढ़ाना चाहती है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का कहना है कि विधायिका और न्यायपालिका के बीच शक्ति संतुलन के लिए न्यायिक सुधार आवश्यक है।

Related posts

Leave a Comment