नोवाक जोकोविच ने निक किर्जियोस को हराकर विम्‍बलडन खिताब जीता

नोवाक जोकोविच ने निक किर्जियोस को हराकर विम्‍बलडन  खिताब जीता

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता 2022 का पुरूष सिंगल्स खिताब जीत लिया है। कल लंदन में फाईनल मुकाबले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के निक किर्जियोस को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 से हराया। इसके साथ ही जोकोविच रोजर फेडरर, पीट संप्रास और ब्योन बोर्ग के बाद लगातार चार वर्ष खिताब जीतने वाले चौथे खिलाड़ी हो गये हैं। यह जोकोविच का 21वां ग्रैंड स्लैम टाईटल भी है। अब वे राफेल नडाल के रिकॉर्ड से बस एक खिताब पीछे हैं।

शनिवार को कजाख्स्तान की एलेना रिबैकिना ने प्रतियोगिता का महिला सिंगल्स खिताब जीता था।

Related posts

Leave a Comment