नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व नेता देवेन्‍द्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया आज बीजेपी में शामिल हो गए

नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व नेता देवेन्‍द्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। नई दिल्‍ली में भाजपा मुख्‍यालय में केन्‍द्रीय मंत्री धर्मेंन्‍द्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी, डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह और पार्टी के अन्‍य नेताओं की उपस्थिति में शामिल किया गया। इस अवसर पर देवेन्‍द्र सिंह राणा ने कहा कि अब समय आ गया है कि जम्‍मू में भी एक राजनीतिक समावेशी माहौल होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में यह मुमकिन है। देवेन्‍द्र राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया ने कल नेशनल कांफ्रेंस से इस्‍तीफा दे दिया था।

इस बीच, उत्‍तराखंड में भाजपा नेता और राज्‍यमंत्री यशपाल आर्य अपने विधायक बेटे संजीव आर्य के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। वे दिल्‍ली में कांग्रेस नेता हरीश रावत और के सी वेणुगोपाल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।

Related posts

Leave a Comment