नेपाल में संसद का नया सत्र 9 जनवरी से, नवनिर्वाचित सांसदों को दिलाई जाएगी शपथ

नेपाल में संसद का नया सत्र 9 जनवरी से, नवनिर्वाचित सांसदों को दिलाई जाएगी शपथ

नेपाल की राष्‍ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने सरकार की सिफारिश पर संसद के दोनों सदनों का नया सत्र 9 जनवरी को दिन में एक बजे बुलाया है। संसद सचिवालय ने नोटिस जारी कर सभी सांसदों से निर्धारित समय पर बनेश्‍वर में संसद भवन में उपस्थित रहने की अपील की गई है। निचले सदन के वरिष्‍ठतम सदस्‍य पशुपति शमशेर जे बी राणा नवनिर्वाचित सदस्‍यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे और वे अध्‍यक्ष के चुनाव तक सदन की बैठकों की अध्‍यक्षता करेंगे।

संविधान के अनुच्‍छेद 91 (1) के अनुसार अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष का चुनाव सांसदों की पहली बैठक के 15 दिन के भीतर किया जाना चाहिए। सर्वदलीय बैठक में यह तय किया जाएगा कि अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष का चुनाव कब कराया जाए। संविधान का कहना है कि अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष, अलग-अलग राजनीतिक दल से होने चाहिएं और इनमें से एक महिला का होना आवश्‍यक है। प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल नए सत्र में विश्‍वास मत हासिल करेंगे।

Related posts

Leave a Comment