पुष्प कमल दहल “प्रचंड” की नेतृत्व वाली नवगठित सरकार से नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी-आरएसपी ने अलग होने का निर्णय लिया है। नेपाल के सत्तारूढ गठबंधन में मनमुटाव बढने के कारण आरएसपी के मंत्री सामुहिक रूप से अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। इस पार्टी के नेताओं की हुई एक बैठक के बाद आरएसपी के अध्यक्ष रबी लमीछाने ने कल इस निर्णय की घोषणा की। न्यायालय ने रबी लमीछाने की नागरिकता को अमान्य घोषित कर दिया था। न्यायालय द्वारा फैसला सुनाने के समय रबी लमीछाने उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भी थे। पद से हटाए जाने के बाद रबी लमीछाने ने अपनी बहाली के लिए प्रधानमंत्री प्रचंड के साथ कई बैठकें की और मांग पूरी न होने की स्थिति में पार्टी से बाहर निकलने की धमकी दी थी।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...