नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रट ने देश में आंशिक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की

नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रट ने देश में आंशिक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की

नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रट ने देश में आंशिक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। इस दौरान तीन हफ्ते के लिए दुकानें और रेस्‍टोरेंट बंद रहेंगे जबकि खेल-कूद की गति‍विधियों पर प्रतिबंध रहेगा। उन्‍होंने कहा कि ये कदम संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उठाया जा रहा है।

इस बीच, पुलिस ने राजधानी-हेग में लॉकडाउन के खिलाफ विरोध कर रहे सैंकड़ों प्रदर्शकारियों पर पानी की बौछारें छोड़ी हैं। पिछले सप्‍ताहांत भी मौजूदा कोविड प्रतिबंधों से नाराज हजारों प्रदर्शनकारियों ने राजधानी की तरफ मार्च किया था।

कल जारी दैनिक आंकड़ों में वहां कोविड के सोलह हजार दो सौ 87 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

उधर, ऑस्ट्रिया में भी राष्‍ट्रव्‍यापी लॉकडाउन लगाये जाने की संभावना बढ़ गई है क्‍योंकि देश में 65 प्रतिशत लोगों को ही टीके लगाए गए है। डेनमार्क में भी कोविड संबंधी पास को बहाल कर दिया गया है जिसे सितम्‍बर में समाप्‍त कर दिया गया था।

यूरोप के कई हिस्‍सों में कोविड के मामलों में बढोतरी हो रही है। जिसके लिए कई देशों में कम टीकाकरण को जिम्‍मेदार ठहराया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment