निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रतिबंधों में ढील दी

निर्वाचन आयोग ने कोविड संक्रमण में गिरावट को देखते हुए चुनाव वाले राज्यों में प्रचार पर प्रतिबंधों में ढील दी है। आयोग ने कहा है कि चुनाव वाले राज्यों में प्रचार के समय पर प्रतिबंध रात 8 बजे से सुबह 8 बजे के बजाय, अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच होगा।

आयोग ने कहा कि पद यात्रा में अनुमति से अधिक व्यक्तियों की संख्या नहीं होगी और केवल जिला अधिकारियों की पूर्व अनुमति से ही इनकी स्‍वीकृति दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण, उत्तराखंड और गोवा में विधानसभा चुनाव के एक ही चरण में होने वाले मतदान के लिए प्रचार कल शाम समाप्त हो गया। कल मतदान होगा।

Related posts

Leave a Comment