निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कैबिनेट सचिव, राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से निर्वाचन आयोग ने कहा है कि वॉल पेन्टिंग, पोस्टर, पर्चे और इस तरह की सभी सामग्री को हटा लिया जाए। इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया पर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने वाले विज्ञापनों की अनुमति नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला चुनाव अधिकारी किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम के चित्र राज्य सरकार के विभागों की वेबसाइट से तुरंत हटाएंगे।
निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने रैलियों का आयोजन शुरु कर दिया है।