निर्वाचन आयोग को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच शिव सेना के चुनाव चिन्ह तीर-कमान से संबंधित विवाद को लेकर जवाब मिल चुके हैं।
इससे पहले कल आयोग ने उद्धव ठाकरे को आज दो बजे तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा था। शिंदे गुट ने भी अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए चुनाव चिन्ह तीर-कमान को आवंटित करने के लिए ज्ञापन दिया है। आयोग ने एक पत्र में इस संबंध में श्री ठाकरे को जवाब देने को कहा था।