नागालैंड में एनडीपीपी विधायक दल की आज अपना नेता चुनने के लिए कोहिमा में बैठक होगी। सत्तारूढ़ एनडीपीपी और भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में जीत के साथ सत्ता बरकरार रखी है। एनडीपीपी के महासचिव अबू मेथा ने कहा है कि जैसे कि पहले घोषणा की गई थी, वर्तमान मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे, इस बारे में औपचारिक निर्णय लिया जाएगा। अबू मेथा ने बताया कि एनडीपीपी और भाजपा सरकार का एजेंडा शांति और विकास होगा। उन्होंने रियो सरकार में विश्वास व्यक्त करने के लिए मतदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीपीपी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में पूर्ण विश्वास है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि नागालैंड की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के विकास कार्यों के पक्ष में जनादेश दिया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि एनडीपीपी-भाजपा सरकार नागालैंड में प्राथमिकता के आधार पर विकास जारी रखेगी।
Related posts
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को संचालित करने वाली प्रमुख संस्था ICC एक बार फिर चर्चा में है। इसके फैसलों और गतिविधियों पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बनी हुई है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया में...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...