नागालैंड में तीव्र श्वसन संक्रमण/इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी के 723 मामले और गंभीर श्वसन संक्रमण के 37 मामले सामने आए हैं।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम में आज बताया कि हालांकि दर्ज किए गए इन मामलों की प्रयोगशाला में पुष्टि नहीं हुई है। विभाग सिर्फ इन्फ्लुएंजा और तीव्र श्वसन संक्रमण के मामलों की निगरानी कर रहा है।
विभाग ने कहा कि वह सांस की तकलीफ से अस्पताल में भर्ती सभी लोगों पर कड़ी नजर रख रहा है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी कि इन बीमारियों के फैलाव को नियंत्रित करने के लिए, श्वसन और हाथ की स्वच्छता को बनाए रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य कर्मियों को इन लक्षणों से पीड़ित व्यक्ति की शीघ्र सूचना देने पर उन्हें प्रारंभिक देखभाल और उपचार शुरू करने और श्वसन संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों के साथ संपर्क सीमित करने को कहा गया है।