नई दिल्‍ली में संसद के बजट-सत्र से पहले दोनों सदनों की सर्वदलीय बैठक हुई, अंतरिम बजट 1 फरवरी को होगा पेश

संसद के बजट सत्र से पहले दोनों सदनों में सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए आज नई दिल्‍ली में सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल, संसदीय कार्य राज्‍य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वी. मुरलीधरन, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और के. सुरेश, तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय, जेडीयू के रामनाथ ठाकुर, डीएमके नेता टी. आर. बालू शामिल थे।

एमडीएमके पार्टी के नेता वाइको, मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेता पी. आर. नटराजन और शिवसेना नेता राहुल शेवाले भी बैठक में भाग ले रहे हैं। बजट सत्र कल 31 जनवरी को शुरू होगा और 9 फरवरी तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी लोकसभा और राज्यसभा में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत होगी। केन्‍द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी।

Related posts

Leave a Comment